फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : 10वीं व 12वीं के 3525 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित हुई। हाईस्कूल में अंग्रेजी की परीक्षा हुई वहीं दूसरी पाली इंटरमीडिएट में गणित व जंतु विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 3,525 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसमें हाईस्कूल के 2,720 और इंटर में 804 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी निगरानी व सचल दल की जांच-पड़ताल के बीच शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न हो रही हैं। सोमवार सुबह की पाली में अंग्रेजी की परीक्षा सभी 104 केंद्रों पर हुई। इसमें 38,375 के सापेक्ष 35,672 ने परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं वीओसी एफडी में इंटर में 533 की जगह 516 ने परीक्षा दी। 17 गैरहाजिर रहे। 29 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई।
इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा कुल 66 केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें 20,062 के सापेक्ष 19,258 उपस्थित रहे। 804 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं हाईस्कूल हेल्थ एजुकेशन विषय का इकलौता परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया। सचल दल ने पहली पाली में 27 व दूसरी पाली में 20 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और शुचिता पूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें