जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की पहल पर लोगों ने जाहिर की खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जनपद आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की पहल पर लोगों ने खुशी जाहिर की।
जनपद की सीमा पर जिला संयोजक संजय पांडेय और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के स्वागत किया। परतावल में पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह, प्रमुख आनंद वर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया। भिटौली के भैसा पुल पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं स्वागत किया गया। शिकारपुर में सिसवा ब्लॉक प्रमुख धीरू सिंह और शिकारपुर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गौनारिया में कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। नगर के सक्सेना तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का स्वागत किया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि महराजगंज मुख्यालय पर रेल लाइन की मांग बहुत साल से हो रही थी। मैं भी लगातार प्रयासरत था कि मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ा जाए। रेल मंत्री बहुत आभारी हूं, जिन्होंने हमारी मांग स्वीकार की और घुघली महराजगंज आनंद नगर रेल लाइन को स्वीकृति दे दी। 958.27 करोड़ की लागत से 52.27 किमी लंबे रेल लाइन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।