फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने मोहनापुर में किया प्रवास

Wed, 14 Feb 2024 05:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा मोहनापुर पहुंचे। उन्होंने देर रात गांव चलो अभियान के अंतर्गत दुलारे चौहान के घर पर पहुंचकर कुशल क्षेम पूछा और ग्राम प्रधान अरुण शर्मा के साथ चटाई पर बैठकर लिट्टी चोखा खाया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने ग्राम प्रधान के आवास पर रात्रि विश्राम किया। वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की बेदाग छवि है। जिस तरह से उन्होंने गरीब कल्याण के लिए काम किया, देश और प्रदेश के अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाई। अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। आज पूरे देश में सभी पार्टियों में भगदड़ मची है। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्ता, रविकांत पटेल, ओम प्रकाश पटेल, अरुण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें