फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलटी,चालक की मौत

विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली नहर में पलटी,चालक की मौत
विज्ञापन
अचानक ट्रैक्टर के अगले पहिए का एक्सल टूटा तो चालक पहिए के नीचे आ गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा महंथ व बरवां दिगंबर के बीच में शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो कर नारायणी शाखा के छोटी गंडक नहर में पलट गई। जिसमें चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बढ़या निवासी राकेश कुमार (25) शनिवार को ईंट लादने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गोपाला भट्ठे पर जा रहा था। जैसे ही बड़हरा महंथ से आगे बरवा दिगंबर गांव की ओर बढ़ा तभी अचानक ट्रैक्टर के अगले पहिए का एक्सल टूट गया और ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई। जिसे देख चालक घबराहट में ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर ट्राली नहर में पलट गया। राहगीरों ने 108 पर सूचना दी और एम्बुलेंस से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक के परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अपने घर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें