महराजगंज। नगर पंचायत टैक्सी स्टैंड वसूली को लेकर नगर पंचायत कर्मी और टेंपो चालक आपस में भिड़ गए। जिसके बाद नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग में आए कुछ लोगों ने टेंपों पर लाठी डंडे की बरसात कर दी। घटना से नाराज चालक सड़क पर बैठ गया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन हबीब खान ने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया।
शनिवार शाम न्यू एसएसबी रोड सोनौली भगवानपुर मार्ग पर नगर पंचायत कर्मी स्टैंड की वसूली कर रहे थे। इस बीच स्टैंड शुल्क को लेकर टेंपो चालक से कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। चेयरमैन हबीब खान बताया कि नुकसान की भरपाई कर्मचारियों से कराया गया है। कोतवाल अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद