फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खंभे से टकराकर अनियंत्रित कार पलटी, पांच लोग घायल

विज्ञापन
गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार।
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर बाद 4:15 बजे नौतनवा की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में फहीम अहमद और आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन अस्पताल ले जाया गया। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त कार को पुलिस चौकी ले गई।
विज्ञापन

संपतिहां चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह के अनुसार, एक कार कोल्हुई से नौतनवा की ओर जा रही थी। पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के पास कर के आगे अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराई और पलटी मारते हुए डिवाइडर पार दूसरी लेन के किनारे पहुंच गई। उन्होंने बताया कि कार में 05 लोग सवार थे। इसमें वाहन स्वामी फहीम अहमद निवासी मिया बाजार थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर, आदिल निवासी नूरी मस्जिद थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गंभीर चोट लगी है जबकि अन्य तीन को हल्की चोट लगी है। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा क्षतिग्रस्त कार सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी ले जाई गई है। घायल इलाज कराने अस्पताल चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें