फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाईवे पर अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लिया घटनाक्रम का जयजा
विज्ञापन

नौतनवा। स्थानीय कस्बे में गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गैस गोदाम के पास शुक्रवार की शाम एक अनियंत्रित चारपहिया वाहन पुलिया से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवारों की जान बाल-बाल बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार स्थानीय कस्बे के ही निवासी हैं। एक मुंडन समारोह से सभी वापस घर लौट रहे थे। गैस गोदाम के सामने पहुंचे तो कस्बे में जाने के लिए उन्होंने जैसे ही अपनी गाड़ी गली की ओर मोड़ा वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से गड्ढे की ओर आगे बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। देर शाम क्रेन के माध्यम से वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें