फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के सिंदुरिया-पिपरा कल्याण मार्ग पर पतरेंगवा जाने वाले पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सागौन के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चालक गुड्डू प्रजापति (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। सिंदुरिया थाने की पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा के सुकऊ टोला निवासी गुड्डू प्रजापति सिंदुरिया-झनझनपुर मार्ग पर बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। पतरेंगवा मार्ग स्थित पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सागौन के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें