फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: समस्याओं को लेकर दिव्यांगों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आम आदमी पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अंत्योदय राशन कार्ड वितरण में हो रही अनियमितताओं और आवास योजनाओं में लंबित आवेदनों के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने आरोप लगाया कि अंत्योदय राशन कार्ड, जो देश के सबसे गरीब और निराश्रित परिवारों के लिए आरक्षित है, उसके वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। जिले की चारों तहसीलों में अपात्र व्यक्तियों जिनके पास वाहन हैं, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं या बड़े व्यवसायी हैं, उनके नाम पर अंत्योदय कार्ड जारी होने की कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। वहीं दूसरी ओर वास्तविक जरूरतमंद जैसे दिव्यांगजन, विधवा महिलाएं और अत्यंत गरीब परिवार या तो सामान्य गृहस्थी राशन कार्ड पर निर्भर हैं या पूरी तरह योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ज्ञापन देने वालों में दौरा संगीता, मांगीला, रितु साहनी, बिंद्रावती, श्रीमती, गणेश, रिंकी निगम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें