फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के उसरहवा नर्सरी का मामला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा के उसरहवा नर्सरी टोले के पास शुक्रवार सुबह एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के वन ग्राम उसरहवा निवासी बेचू व नगीना शुक्रवार को बाइक से गांव के बाहर स्थित घाट पर जा रहे थे। अभी वह दोनों गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बेचू के सिर पर गंभीर चोटें लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक पर बैठे नगीना गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बागापार चौकी प्रभारी शचींद्र राठी ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बेचू के शव का पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें