बेहोश हुई महिला की इलाज के दौरान मौत
घुघली। छठ पूजा के लिए अपने बेटे के साथ शनिवार को लक्ष्मीगंज बाइक से जा रही महिला को अचानक चक्कर आ गया। कुछ ही देर में वह अचेत हो गई। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
शनिवार दोपहर बाद 2.30 बजे घुघली के जोगिया निवासी जड़ावती देवी (65) अपने पुत्र के साथ बाइक से लक्ष्मीगंज छठ में शामिल लेने जा रही थी। घुघली सुभाष चौक से पहले चक्कर आने की बात बेटे से कही। बेटे ने उनको बाइक से उतार कर बैठा दिया। कुछ ही देर में वह अचेत हो गई।
आसपास के लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई।