फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीएचसी परतावल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में शनिवार से अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू हो गई। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया। सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को अब जांच के लिए दूर स्थित अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनके समय और पैसे की बचत होगी।
विज्ञापन

विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को बधाई दी। पहले दिन मरीज ऊषा का अल्ट्रासाउंड किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, संजीव सिंह और डॉ. अनिरुद्ध गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें