अड्डा बाजार। नौतनवां थानांतर्गत नईकोट पिच मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मुकेश गिरी (25) और अनिल गौड़ (24) घायल हो गए। घायलों को निजी साधन से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह के अनुसार, अनिल गौड़ निवासी गांव बैसारे, थाना बृजमनगंज, ग्राम कुरहवा खुर्द शराब के नशे में तेज गति से बाइक चलाते हुए मुड़ेहरा मोड़ से गांव नईकोट की ओर जा रहा था। अनिल ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मुकेश गिरी निवासी ग्राम नईकोट, थाना नौतनवा को गंभीर चोटें आईं और उनका पैर टूट गया। हालांकि अनिल गौड़ को भी चोटें आई हैं। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया था। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।