नौतनवा। स्थानीय कस्बे के खनुआ तिराहा पर मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। वहीं उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद युवक के पिता राजेंद्र शर्मा निवासी गांधी नगर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र शौर्य शर्मा और उसका दोस्त विशाल गुप्ता दोनों बाइक से दवा लेने के लिए कस्बे में स्थित खनुआ तिराहा पर गए हुए थे। जहां बाइक के पास ही दोनों युवक खड़े थे कि तभी सोनौली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में युवक चोटिल हो गए। वहीं बाइक और युवक का मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।