फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दो बाइकों की टक्कर में दो महिला व दो बच्चों समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

एक बाइक पर तीन और दूसरे पर सवार थे चार लोग
अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव पैसिया बाबू पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह 10:45 बजे दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार दो बच्चे, दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पाकर संपतिहा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए घायलों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
विज्ञापन

संपतिहा चौकी इंचार्ज जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नेपाल के परसा गांव निवासी तूफानी अपने पुत्र रामचरण और पत्नी गंगोत्री को लेकर बाइक से कोल्हुई की ओर जा रहे थे। जबकि गोरखपुर के चिलुआताल थानांतर्गत गांव देवीपुर मैनाभागर निवासी वेदव्यास अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर बाइक से नौतनवा की ओर जा रहे थे। पैसिया बाबू स्थित पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल घायलों को एक ही एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा गया। एसओ नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने कहा कि दो बाइकों में टक्कर हुई है। घायलों को इलाज के लिए रतनपुर सीएचसी भेज दिया गया है। दोनों बाइकें सुरक्षा की दृष्टि से संपतिहा पुलिस चौकी पर ले जाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें