फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध खनन की मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनबढ़ई बर्दाश्त नहीं, चिह्नित कर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा : एसडीएम
विज्ञापन

नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने मंगलवार की सुबह छपवा तिराहा के पास से अवैध खनन के आरोप में मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। दोनों गाड़ियों को थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाया गया है। बावजूद इसके कुछ लोगों की ओर से मनमानी की जा रही है। मंगलवार को सूचना के आधार पर नौतनवा कस्बे के छपवा तिराहा के पास मिट्टी लदी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद दोनों वाहनों को सीज कर विधिक कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष नौतनवा को सुपुर्द किया गया है। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन में लिप्त लोगों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें