फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क दुर्घटना में दो किशोर गंभीर घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्रामसभा छितौना-ओडवलिया मार्ग पर शनिवार को बाइक से गिरकर दो किशोर घायल हो गए। मौके पर मौजूद रहे राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि एक किशोर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा छितौना निवासी अमन कुमार पटेल (17) पुत्र दयानन्द पटेल अपने साथी कृष्णा पटेल (12) पुत्र बद्रीनारायण पटेल के साथ बाइक से निचलौल जा रहा था। छितौना और ओडवलिया के बीच अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने अमन कुमार पटेल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि कृष्णा पटेल का उपचार सीएचसी में चल रहा है। थाना प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस सीएचसी पहुंची है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें