फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के विवाद में पिता ने दो बेटों पर चाकू से किया हमला

Sun, 25 Jun 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मैनहवा में चाकू के हमले से घायल युवक को अस्पताल भिजवाते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
इसके बाद बेटों ने की पिता की पिटाई, तीनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कोल्हुई (महराजगंज)। मैनहवां गांव में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के विवाद में शनिवार दोपहर पिता ने अपने दो बेटों को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बेटों ने मिलकर पिता को बुरी तरह पीट दिया। तीनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवां के टोला महमूदपुर निवासी बेचन की पुश्तैनी जमीन पर खपरैल का मकान है। उनके बेटे बुधिराम और रामनाथ उस जमीन को बांटने की मांग कर रहे थे, लेकिन बेचन तैयार नहीं थे। इस बात को लेकर बाप-बेटों में एक माह से कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बेटों ने एक बार फिर जमीन के बंटवारे का मुद्दा छेड़ दिया। इससे नाराज बेचन ने सब्जी काटने वाले चाकू से दोनों बेटों पर हमला कर दिया। पेट और हाथ में चाकू लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों ने पिता की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज व लक्ष्मीपुर भेजवाया गया।

कोट
रामनाथ की पत्नी सीमा ने तहरीर दी है। आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- महेंद्र यादव, थानाध्यक्ष, कोल्हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें