फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में सो रहे पिता पर बेटों ने कुल्हाड़ी से किया हमला, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Thu, 09 Feb 2023 01:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी महराजगंज।

सार

सदर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने कहा कि मृत व्यक्ति की पत्नी राबिया की तहरीर पर आरोपी दोनों बेटे रफीक तथा सलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
घर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसमरिया गांव में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली। दो बेटों ने सो रहे अधेड़ पिता के गले, सिर पर कुल्हाड़ी और रॉड से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कसमरिया निवासी इसराइल (55) बुधवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। इसी बीच इसराइल के दोनों बेटे रफीक (26) तथा सलीम (24) ने कुल्हाड़ी और रॉड से गले और सिर पर हमला बोल दिया। दोनों बेटों के हमलों से बचाने के लिए पिता ने आवाज लगाई, तो आरोपी दोनों बेटे पिता को लहूलुहान कर मौके से फरार गए।

वही दूसरे कमरे में सो रही पत्नी राबिया उठकर जब पति के पास पहुंची तो वह शोर मचाते हुए जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। उसके कुछ देर बाद घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ की मदद से घायल इसराइल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी राबिया की सहमति के बाद इसराइल को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर करीब दो घंटे इलाज के बाद इसराइल की मौत हो गई। इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने कहा कि मृत व्यक्ति की पत्नी राबिया की तहरीर पर आरोपी दोनों बेटे रफीक तथा सलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें