फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धानी बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बृजमनगंज कस्बे के धानी रोड पर स्थित रेलवे ढाला पर बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों की मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात में रेलवे ढाला पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार शिवकुमार निवासी सिकंदराजीतपुर थाना बृजमनगंज और कौशलेंद्र निवासी मोगलहा, थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को, उनके परिजनों को सूचित करते हुए सीएचसी बृजमनगंज ले गई, जहां स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें