फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एटीएम में चोरी का प्रयास करते दो लोग पकड़े गए

Wed, 17 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी का प्रयास करते हुए दो लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर नगर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिसवा कस्बा निवासी मुकेश बंका का रेलवे स्टेशन रोड पर इंडिया वन के नाम से प्राइवेट एटीएम है। मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे मुकेश बंका किसी कार्य से एटीएम के पास पहुंचे। उन्होंने देखा कि दो लोग पेचकस से एटीएम को खोलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शोर मचाया तो लोग आ गए। लोगों ने दोनों चोरों को रंगे हाथ दबोच लिया। नगर चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने बताया कि दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों के पास पेचकस, चिमटी व हथौड़ी बरामद हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें