प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर में लगा हमारे शिक्षक का बोर्ड।
कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि से लगवाया जाना है बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की मौजूदगी व उनके विवरण को जानने में अब बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। अधिकांश विद्यालयों ने तेजी दिखाते हुए हमारे शिक्षक का बोर्ड को स्कूल में लगा दिया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में संचालित सभी 1695 परिषदीय व 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के प्रधानााध्यापकों को हमारे शिक्षक बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था। कुछ विद्यालयों ने इसे पूरा किया व अधिकांश ने रूचि नहीं दिखाई। स्कूलों की ओर से की जा रही इस शिथिलता पर अमर उजाला ने 10 मई के अंक में कई परिषदीय स्कूलों में नहीं लगे हैं हमारे शिक्षक का बोर्ड शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद अधिकांश परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा विद्यालयों ने हमारे शिक्षक बोर्ड को लगवा दिया है। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बैकुंठपुर, गबड़ुआं, पिपरा बाबू, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर समेत अन्य परिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा विद्यालयों में अब निरीक्षण के लिए जाने वाले अधिकारियों के शिक्षकों के विवरण व उनकी उपस्थिति को जानने में समस्या नहीं आएगी व उनकी वास्तविक स्थिति को जाना जा सकेगा।
..
परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों में हमारे शिक्षक का बोर्ड को लगाया जाना है। जहां क बोर्ड नहीं लगा है, वहां के प्रधानाध्यापक तेजी दिखाते हुए बोर्ड को लगवाना सुनिश्चित करें।
आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी