फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेला कर्मचारी को दबंगों ने बेरहमी से पीटा, कान में लगे सात टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना टिकट मेले में घुसने से रोकने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

अगले दिन साथियों के साथ घेरकर लोहे की रॉड और पंच से किया हमला

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल में चल रहे मेले में बिना टिकट प्रवेश करने से रोकने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चार-पांच लोगों ने कर्मचारी को घेर कर लोहे के रॉड और पंच से हमला कर दिया। सीएचसी परतावल में घायल को कान में सात टांके लगाए गए।
जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी वारिस खान, नगर पंचायत परतावल में लगे मेले में काम करता है। वारिस के अनुसार, 18 अगस्त को एक युवक मेले की बाउंड्री कूदकर बिना टिकट अंदर घुस आया। इस पर वारिस ने उसे रोक दिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की और अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन

आरोप है कि 19 अगस्त को वारिस सब्जी खरीदने बाजार गया था। वापस लौटते समय आरोपी युवक ने अपने चार-पांच साथियों के साथ उसे घेर लिया। इसके बाद सभी ने लोहे के रॉड और पंच से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में वारिस गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसके कान से खून बहने लगा। राहगीरों ने उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसके कान में सात टांके लगाए गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की तहरीर श्यामदेउरवां पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उप निरीक्षक आलोक राय ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें