फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाइक की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-महराजगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी परतावल में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र के फातिमा हॉस्पिटल के निकट रहने वाले दयानंद साहनी (45) अपने साथी बृजेश चतुर्वेदी (54) के साथ जरूरी काम से ठूठीबारी गए थे। बृहस्पतिवार को काम निपटाकर दोनों बाइक से गोरखपुर लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे वे सेमरा चंद्रौली गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे शमशेर आलम (32) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। शमशेर बसहिया बुजुर्ग के टोला उर्दहनी का निवासी है।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दयानंद साहनी को मृत घोषित कर दिया। बृजेश चतुर्वेदी और शमशेर आलम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें