मिठौरा। सिंदुरिया शिकारपुर मार्ग पर बल्लो के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए ले जाया गया।
सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी अजय गुप्ता (30) व शिवम (20) एक साथ बृहस्पतिवार देर रात बाइक से सिंदुरिया घर को आ रहे थे। घुघुली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बल्लों के पास ट्रक की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गये। शिवम को हल्की चोट लगी है। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
-
दीवार की पेंटिंग कर रहा मजदूर घायल
निचलौल। शहर के हरेडीह वार्ड में शुक्रवार को दीवार की पेंटिंग कर रहे एक मजदूर गिरकर घायल हो गया। जिसे लोगों की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर मजदूर की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के दमकी गांव निवासी कमलेश (35) शहर के हरेडीह वार्ड निवासी एक व्यक्ति के घर पेटिंग का कार्य कर रहे थे। जहां पर दीवार पेटिंग के दौरान वह गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद