महराजगंज। महराजगंज फरेंदा मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात में कार की टक्कर से कैंपियरगंज के बरगदही मछलीगांव निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों काे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया।
प्रदीप दो साथियों बृजेश और अमित के साथ बाइक से सिंदुरिया में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात में कार्यक्रम से लौटने के दौरान जिला अस्पताल के समीप कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रदीप साहनी समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर तीनों को बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इसमें प्रदीप साहनी की रास्ते में मौत हो गई। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। संवाद