फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 18 साल से फरार वारंटी घर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता
विज्ञापन

मिठौरा। अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को चौक थाना पुलिस ने 18 वर्ष पुराने मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस और न्यायालय की नजरों से बचता फिर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्राम रुदलापुर निवासी पन्नू उर्फ पन्नेलाल के खिलाफ वर्ष 2008 में चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी न्यायालय से वारंट जारी होने के बावजूद लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा और वर्षों से वांछित चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को दोपहर 12:30 बजे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है तथा किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें