परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-महराजगंज मार्ग पर छातिराम पेट्रोल पंप के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के रुद्रापुर निवासी विनय कुमार आर्य और गोरखपुर के गुलहरिया निवासी अभय नंदन पांडेय के रूप में हुई है। विनय कुमार आर्य देवरिया जिले में पुलिस विभाग में तैनात हैं।
हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में श्यामदेउरवां के एसओ महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।