फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध रूप से संचालित दो पैथालॉजी सेंटर और एक अस्पताल सील

Sun, 06 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के दो स्थानों पर अपंजीकृत पैथालॉजी सेंटरों और सोनौली में एक अस्पताल सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने पैथॉलाजी सेंटर, निचलौल के ठूठीबारी रोड़ पर स्थित मंड़ी गेट से करीब 100 कदम उत्तर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर दिनेश गुप्ता निवासी विशुनपुरा मिले, जब उनसे संचालित पैथालॉजी का पंजीकरण दस्तावेज मांगा गया तो वे कोई वैध प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए।
इस दौरान उन्होंने बिना पंजीकरण के पैथालॉजी संचालन को गंभीर उल्लंघन मानते हुए लैब को तत्काल सील कर दिया। इसी तरह डिप्टी सीएमओ ने पैथालॉजी, ठूठीबारी बरगदवा बाजार स्थित मेन रोड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान सेंटर पर रामलगन चौधरी निवासी विशुनपुरा मिले। यहां पर भी पंजीकरण प्रमाणपत्र मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं मिला, इसके चलते उक्त पैथालॉजी सेंटर को सील कर दिया गया। वहीं सोनौली कस्बे में बिना पंजीकरण के संचालित एक अस्पताल सील कर दिया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी प्रकार की लैब या जांच केंद्र का संचालन स्वास्थ्य नियमों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि जिले में सीएमओ के निर्देश पर पंजीकरण विहीन चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें