फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। लक्ष्मीपुरखुर्द के पश्चिम टोला में नाली के पानी के निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम नवीउल्लाह व चिराजुद्दीन के बीच घर के सामने नाली में पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई, जिसमें चिराजुद्दीन का हाथ टूट गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनों पक्षों को थाने लाई। कोतवाली प्रभारी नवनीत नगर ने बताया कि नाली विवाद मामले में खुशबुद्दीन की तहरीर पर नवीउल्लाह व कयामिद्दीन और सबनम पत्नी नवीउल्लाह की तहरीर पर चिराजुद्दीन, खुशबुद्दीन व गोलू के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें