खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी डंडा हेड के जवानों ने गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 519 के पास से कपड़े के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम को सौंप दिया है।
सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से शुक्रवार को दो महिलाएं कपड़े लेकर नेपाल जाने की फिराक में थीं। जवानों ने तुरंत सशस्त्र सीमा बल की महिला जवानों को सूचना दी। मौके पर महिला जवान की उपस्थिति में तलाशी ली गई तो शूट सेट 70 पीस और शूट टाप 150 पीस बरामद हुआ। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम बेतहनी जिला रुपनदेही नेपाल निवासी दिल कुमारी सुवेद्धी और मंजू खर्का बताया। बरामद कपड़ों के साथ दोनों महिलाओं को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। संवाद