फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मोबाइल फोन गायब होने के बाद खाते से उड़े दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मोबाइल फोन खोने के बाद साइबर ठगी का शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की साइबर सेल ने बड़ी राहत दिलाई है। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी पैरवी के चलते पीड़ित के खाते से अवैध रूप से ट्रांसफर की गई धनराशि में से 1,89,998 रुपये वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरहटा निवासी ब्यासमुनी चौधरी का मोबाइल फोन 19 मई को खो गया। इसके बाद अज्ञात साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से 1,99,998 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने तत्काल कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने पर साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकांत कुशवाहा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टलपर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें