फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनियंत्रित ऑटो गड्ढे में पलटने से दो घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम धरमौली स्थित इमिलिया भट्ठा के पास बृहस्पतिवार को दोपहर एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। दुर्घटना में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:25 बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया है। हादसे में राजेश (44 वर्ष) पुत्र निवासी परसा बुजुर्ग, थाना श्यामदेउरवा तथा तीजा देवी (65 वर्ष) निवासी बरगदवा बाजार, थाना बरगदवा घायल हो गए। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भी पहुंच गए।
दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश का प्राथमिक उपचार किया। वहीं तीजा देवी की चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया गया। घटना के समय घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें