क्षेत्र में शनिवार को आई बरसात के साथ तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया। दो अलग -अलग घटनाओं में बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए । थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा करुआवल में एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ कर एक पक्के मकान पर गिर गया।
इसमें मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया । इस घटना में लगभग 15 वर्षीय शिवप्रकाश पुत्र गिरिजाशंकर और 12 वर्षीय धर्मवीर पुत्र संतोष कुमार घायल हो गए । इनका इलाज कोल्हुई में चल रहा है । घटना की सूचना पाते ही ग्राम प्रधान सुरेंद्र नाथ शुक्ल के साथ कानूनगो सुखराम बहादुर और लेखपाल जैनुद्दीन ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिए ।
इसी क्रम में मोगलहा निवासी मोवीन के घर का टीनसेट गिर गया। इसकी चपेट में आने से मोबीन घायल हो गए । उनको इलाज के लिए भ्ार्ती कराया गया।