महराजगंज। भिटौली कस्बे में रविवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टकरा हो गई। हादसे में गोरखपुर जा रहे कोतवाली थाना क्षेत्र के सतभरिया निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम व उनका पुत्र 26 वर्षीय आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद