पनियरा। मुजुरी पनियरा मार्ग पर कुआंचाफ के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की दोपहर में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएससी लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बड़हरा के टोला करमहिया निवासी सत्यनारायण 22 वर्ष व राजेश 25 वर्ष अपनी बाइक से मुजुरी जा रहे थे। उक्त स्थान पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित बाइक से टक्कर हो गई। इससे वे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी से डाॅक्टरों ने घायल राजेश को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार तहरीर नहीं मिली है। संवाद