फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूमधाम से मां भद्रकाली का निकाला डोला

Tue, 05 Nov 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज में सोमवार को दिन में मां भद्रकाली डोला निकाला गया। डोले के साथ साथ मनमोहक झांकियां निकाली गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस लौटी। बृजमनगंज कस्बे में कई वर्षों से दीपावली के शुभ अवसर पर श्रीश्री मां भद्रकाली शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित मां भद्रकाली का डोला निकाला गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने मां भद्रकाली की प्रतिमा का आरती उतार कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, दिलीप चौधरी, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें