फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 10 मिनट की बायोमीट्रिक के लिए दो घंटे का इंतजार

Fri, 31 Jan 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन विभाग ने लगभग सभी सुविधाएं ऑनलाइन कर दी है। कई जांच बायोमीट्रिक के तहत पूरे किए जा रहे हैं, लेकिन सर्वर की गड़बड़ी के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ ऑफिस में सर्वर धीमा होने के कारण लोगों को दो घंटे तक बायोमीट्रिक के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में बायोमीट्रिक सिस्टम कमजोर रहा जिससे लोगों को इंतजार करना पड़ा। पहले सुबह 10 :30 बजे तकनीकी कारणों से बायोमीट्रिक ठप पड़ गया। इससे लाइसेंस बनवाने वाले लोग परेशान रहे। 11:45 बजे सर्वर सही हुआ, लेकिन गति धीमी रही। इसके कारण लाइन में लगे लोगों को अधिक देर तक खड़ा रहना पड़ा। महज 10 मिनट की बायोमीट्रिक के लिए लोगों को शाम चार बजे तक इंतजार करना पड़ा।
आदर्श साहनी ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल कराने के लिए सुबह 10 बजे से आकर लाइन में लगा हूं, लेकिन पहले सर्वर खराब तो फिर धीमा हो गया। कबतक रुकना पड़ेगा यह कोई नहीं बता रहा।
विज्ञापन

रामपुर बलडीहा निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए 11:40 बजे आया हूं और लाइन में मेरा पांचवा नंबर था। सर्वर कमजोर होने से आधे घंटे में सिर्फ एक की बायोमेट्रिक ही हो सकी। इस गति से दो घंटे लगना तय है।
पड़री खुर्द निवासी सचिंद्र पांडेय ने बताया कि बायोमीट्रिक सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसके चलते पिछले एक घंटे से मेरा नंबर नहीं आया। एक व्यक्ति के बाद मेरा नंबर आएगा।
कटहरी निवासी रामेश्वर ने बताया कि एआरटीओ ऑफिस में सर्वर की समस्या पिछले एक माह से बनी हुई है। हर दो से तीन दिन पर सर्वर खराब हो जाता है या धीमा हो जाता है। इसका स्थायी निदान होना चाहिए।
विज्ञापन


कुछ देर के लिए सर्वर धीमा था जो दोपहर बाद सही हो गया। सभी का बायोमीट्रिक समय से पूर्व कराया गया। नेटवर्क से समस्या थी।
-आरडी प्रसाद वर्मा, संभागीय निरीक्षक परिवहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें