फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व भाजपा नेता के दो मददगारों को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हत्या, छेड़छाड़, मारपीट के आरोपी पूर्व भाजपा नेता के मददगार नगर पुलिस चौकी निलंबित सिपाही आबिद व मुहल्ले के गुड्डू शाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उधर, आरोपी का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


नगर पुलिस चौकी का निलंबित सिपाही हो चुका है। वह आरोपी के घर में ही किराए पर रहता था। पूरे प्रकरण में पुलिस को लापरवाह होने का प्रमुख कारण है कि आरोपी की अच्छी पैठ पुलिस कर्मियों के बीच थी। इस वजह से उसकी गलतियों को नजरंदाज किया जाता था। जब पहली बार मामला पुलिस के पास आया तो किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई।

आरोपी को कार्रवाई के प्रत्येक कदम की जानकारी हो जाती है। निलंबित पुलिस कर्मी ही उसे समय-समय पर जानकारी दे रहा था। दूसरा मददगार गुड्डू भी आरोपी को पल-पल की खबर देने में लगा था। जांच में पुलिस ने दोनों को दबोच लिया तो इनकी पूरी कहानी सामने आ गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी की मदद करने वाले एक निलंबित सिपाही व मुहल्ले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि हत्या दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज होने के  बाद भी भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसको देखते हुए अब एसओजी, स्वाट व सर्विलांस समेत कुल 15 टीमें गठित की गई हैं। आरोपी भाजपा नेता को पकड़ने के लिए अलग-अलग शहरों में छापेमारी भी शुरू हो गई है।

-
पीडिता के आवास पर पुलिस का पहरा, आरोपी भूमिगत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हत्या, छेड़छाड़, मारपीट के मारपीट के आरोप में फंसा पूर्व भाजपा नेता पुलिस को चकमा देकर भूमिगत हो गया है। उसका पता नहीं चल रहा है। पार्टी ने भी उससे अपना नाता तोड़ लिया है। पीड़िता को आवास मुहैया करा दिया गया है। उसके आवास पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला सिपाही की ड्यूटी लगा दी गई है।
पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आसपास के जिले से लेकर लखनऊ तक पुलिस खाक छान चुकी है। आरोपी के करीबी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके जरिए मिली जानकारी के आधार पुलिस छापा डालने में जुटी है। अब तक करीब 12 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। गोपनीय ढंग से अन्य लोगों पर नजर रखी जा रही है, जिससे आरोपी का पता चल सके। सूत्र बता रहे हैं कि आरोपी पुलिस को चकमा देने की खास तकनीकी अपना रहा है। जहां उसका लोकेशन बता रहा है, वहां जाने पर वह नहीं मिल रहा है। पुलिस की कई टीमें आरोपी को ढूंढ़ने में लगी हैं। पीड़िता को दिया गया रकम भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
-
...आरोपी कहीं नेपाल तो भाग गया
महराजगंज। जिस आरोपी को पुलिस आसपास के जिलों में खोज रही है। कहीं वह नेपाल में तो नहीं पहुंच गया है। सूत्रों की माने को वह चकमा देकर एक व्यक्ति की मदद से नेपाल चला गया है। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। वह पुलिस की प्रत्येक हलचल पर नजर रख रहा था। गिरफ्तार हुआ पुलिस कर्मी ही उसका असल मददगार था। सूत्र बता रहे हैं कि आरोपी अपने एक सहयोगी की कार से नेपाल की राह पकड़ लिया है। अपना मोबाइल किसी दूसरे को दे दिया है, इस वजह से लोकेशन अगल-अलग बता रहा है। पुलिस वहां पहुंच भी रही है तो कुछ हाथ नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें