फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रों के दो गुट भिड़े, दो घायल

Fri, 29 Dec 2023 08:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल परागपुर मार्ग चौराहे के निकट शुक्रवार शाम छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया। इस दौरान दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निचलौल नगर के एक काॅलेज के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ गया। इसके बाद दो गुटों में बंटे छात्रों ने एक-दूसरे को देख लेने की बात कह कर शांत हो गए। शाम को घर लौटने के दौरान यादव चौराहा पर एक गुट दूसरे गुट के छात्रों का इंतजार करने लगा। इस दौरान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के छात्र विक्की तथा उसके साथी पिंटू को चौराहे पर खड़े कुछ छात्रों ने पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें