फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तस्करी को लेकर विवाद, चार को जेल

Fri, 29 Dec 2023 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र में तस्करी को लेकर आपस में विवाद करने के मामले में पुलिस ने 14 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है। चार लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। एसडीएम ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने अपने भेजे गए शांति भंग की बीट में लिखा है कि प्रथम पक्ष के अजय व द्धितीय पक्ष के अनिल के बीच तस्करी में एसएसबी झुलनीपुर से टैक्टर ट्राली पकड़वाने को लेकर विवाद हो रहा था। जिसको लेकर दिलीप, गिरजेश, प्रदीप, शोभी, भोलू, कमलेश, मुराली, विनोद, अनुप, दीपक, राहुल, राजू सैनी, सोनू, अभिनंदन सहित 14 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम के समक्ष पेश किया। उप जिला मजिस्टेट सत्यप्रकाश मिश्रा ने चार अभियुक्त अजय सहानी,सत्येंद्र सहानी,अनिल यादव, शुभम यादव निवासी शीतलापुर को शांति भंग में जेल भेज दिया। उप जिला मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चार लोगों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें