-तीन बालिकाएं एक साथ बकरी चराने गई थीं, सरयू नहर के किनारे पैर फिसलने से गिर कर गहरे पानी में चली गईं
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया के किनारे बुधवार को सायं बकरी चराने गईं तीन लड़कियां नहर में डूब गईं। इसमें से ग्रामीणों ने एक को बचा लिया, लेकिन दो की मौत हो गई। जिस लड़की को ग्रामीणों ने बचाया है उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से परिजनों और ग्रामीणों में शोक है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया गांव के पूरब से होकर जाने वाली सरयू नहर परियोजना के तहत नहर के किनारे तीन लड़कियां अंशिका, रूबी व शिखा बकरी चराने गईं। नहर किनारे बकरी हांकते समय तीनों का पैर फिसल गया और तीनों डूबने लगीं। इसी दौरान गांव के सूरज विश्वकर्मा इनको बचाने के लिए नहर में कूद गए। शिखा (10) को उन्होंने बचा लिया। उसका इलाज सीएचसी लक्ष्मीपुर में चल रहा है। वह खतरे से बाहर है, लेकिन दो लड़कियां अंशिका (11) व रूबी (12) की डूब कर मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि नहर में डूबी बालिका का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।