नौतनवा। थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बैरिहवा पुल के पास से बृहस्पतिवार की दोपहर स्थानीय पुलिस ने दो बाइक सवारों को छह बोरी खाद के साथ हिरासत में ले लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम प्रमोद निवासी अरघा थाना सोनौली एवं सूरज चाई निवासी बरहदवा थाना मधुबनिया जिला रूपंदेही नेपाल बताया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बाइक एवं खाद के साथ हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
पगडंडियों के रास्ते हो रही बड़े पैमाने पर खाद की तस्करी
बाइक सवार नेपाल में खाद पहुंचाकर उठा रहे लाभ
सोनौली। नेपाल सीमा पर सोनौली बॉर्डर क्षेत्र में पगडंडियों के रास्ते बड़े पैमाने पर खाद की तस्करी का मामला सामने आया है। बुधवार की शाम करीब सात बजे एसएसबी रोड स्थित रोहिणी नदी के किनारे पगडंडियों के रास्ते एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवकों को खाद की बोरियां ले जाते हुए देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक दो से तीन बोरी खाद लेकर सीमा की ओर बढ़ रहे थे। कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि खाद तस्करी की जानकारी नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद