ठूठीबारी। पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया में कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं को जेब काटने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ठूठीबारी कोतवाली महिला उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य अपनी टीम के साथ ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान इटहियां मेले से आरती मांझी (30) निवासी नरकटियागंज बिहार और चंद्रमुखी मांझी (25) निवासी अखाड़ाघाट थाना मुजफ्फरपुर बिहार को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से एक पर्स बरामद किया गया। जिसमें 12,400 रुपये, एक निर्वाचन कार्ड, एक फोटो रखा था। इस संबंध में निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरती मांझी, चंद्रमुखी मांझी को जेब काटने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।