फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराली जलाने पर दो किसानो पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने पर दो किसानों पर जुर्माना
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदूषण स्तर में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा किसानों को खेतों में पराली न जलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। मंगलवार को भी दो किसानों पर पराली जलाने पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर पट्रोल पंप के निकट अपने खेत में पराली जलाते हुए श्यामू जायसवाल एवं फरेंदा थाना क्षेत्र के बनकटी खास गांव के दीपचंद शर्मा को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। उन ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। चेतावनी दी कि दोबारा पराली जलाते पाया गया तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मोहनापुर चौराहा, पुरंदरपुर एवं फरेंदा में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें