फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई इंस्पेक्टर बता पैसे वसूलने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो फर्जी सीबीआई इंस्पेक्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर ग्रामसभा बिरइचा सेमरहना टोला स्थित एक मदरसा संचालक से जांच के नाम पर रकम वसूलने के फिराक में आए दो जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लगभग नौ बजे नौरंगिया रोड स्थित मदर चाइल्ड हॉस्पिटल के पास रकम लेने के इंतजार में खड़े दोनों जालसाज युवकों को योजना के तहत पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह संचालक से रकम की लेनदेन की बात कर रहे थे। मदरसा संचालक अब्दुल्ला अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे उनके मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारे मदरसे की जांच होनी है। फोन करने वाला व्यक्ति अपने आप को सीबीआई इंस्पेक्टर बताया तथा कहा कि अगर जांच से बचना हो तो कुछ कागजात व पैसे देने पड़ेंगे। इस पर संचालक ने मिलकर बात करने को कहा। पहले तो सीबीआई इंस्पेक्टर बताने वाले युवक ने रकम खाते में भेजने को कहा लेकिन संचालक ने अपनी असमर्थता जताई तो उसने नौरंगिया रोड स्थित मदर्स चाइल्ड हॉस्पिटल के पास आने को कहा। संचालक ने पूरी बात चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह को बताई। चौकी प्रभारी ने सादे वर्दी में दो कांस्टेबल को संचालक के साथ लगा दिया। संचालक उनके बताए जगह पर पहुंचा और दोनों जालसाजों को बातों में उलझाए रखा, तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में जालसाजों ने अपना नाम अजय 28 वर्ष निवासी ग्रामसभा मठहीं खुर्द, थाना रामकोला तथा रमेश 33 वर्ष पुत्र रामाश्रय निवासी दिवलिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर बताया। चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उनके ऐसे कई मामलों में संलिप्त होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें