फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा चक गोबरही के पास सड़क पार कर रहे जुगुल गुप्ता (68) बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग निवासी जुगुल गुप्ता परसा चक गोबरही स्थित अपने नए मकान पर सड़क के किनारे से जा रहे थे। तभी चिउटहा से सिंदुरिया की तरफ आ रहे बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दिया। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर निवासी बेलास प्रजापति (70) अपनी दुकान पर घर से आ रहे थे, तभी सिसवा से सिंदुरिया की तरफ आ रहे बोलेरो ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। परिजनों की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें