फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नदुआ में दवा की दो दुकानों पर छापा डालकर सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए सिरप, टैबलेट एवं कुछ दवाइयां प्रयोगशाला भेजी गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम नदुआ बाजार में नायब तहसीलदार सदर देशदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में औषधि विभाग की टीम ने दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दवा की दो दुकानों को सील कर दिया और दुकान से कुछ सैंपल इकट्ठा कर ले गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नदुआ बाजार में बिना लाइसेंस की दवा की दुकानें संचालित हो रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार में दवा की दो दुकानों पर छापा मारा गया। इस दौरान दवाइयों की जांच की गईं। इसके बाद दुकानों को सील कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर शिवकुमार नायक ने दवा की दुकानों से सिरप, टैबलेट एवं कुछ दवाइयां जब्त कर लिए जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आगे भी बिना लाइसेंस की दुकानों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें