फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजगंज: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 09 Feb 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल-सिंदूरिया मार्ग पर मदनपुरा के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से हुई दुुर्घटना,
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार थे चारों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज) थाना क्षेत्र के निचलौल सिंदुरिया मार्ग पर मदनपुरा गांव के पास बुधवार रात करीब आठ बजे हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में मृतकों में धीरज (22) सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रमहौली निवासी, जबकि गनेश (23) गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर, घायल दो युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के रमहौली गांव निवासी धीरज, राजन उर्फ राजू सहानी (24), विकास राय (22) के अलावा गनेश एक ही बाइक पर सवार होकर निचलौल की ओर जा रहे थे। अभी निचलौल सिंदुरिया मार्ग स्थित मदनपुरा गांव के निकट पहुंचे थे कि तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल राजू और विकास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मृत दो युवकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें