महराजगंज। सदर क्षेत्र के बैकुंठपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
सांडा क्षेत्र के कोठीभार निवासी गंगेश विश्वकर्मा की सास अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें भोजन पहुंचाने के लिए गंगेश अपनी साली अगया निवासी अंकिता और दरौला निवासी मिथिलेश के साथ रविवार रात करीब दस बजे बाइक से जिला अस्पताल जा रहा था। बैकुंठपुर के पास ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, इससे मिथलेश (25) और गंगेश (26) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अंकिता (18) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। संवाद